गोरखपुर, जनवरी 29 -- गोरखपुर। जिला पंचायत राज अधिकारी ने ग्राम पंचायत मटिहनिया के ग्राम पंचायत सचिव संतोष सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। उन्हें जांच के दौरान मांगे गए अभिलेख उपलब्ध नहीं कराने पर नोटिस दिया गया है। बांसगांव ब्लाक के ग्राम पंचायत मटिहनिया के प्रधान के विरुद्ध सरकारी योजनाओं से कराए गए कार्यों में अनियमितता की शिकायत प्राप्त हुई थी। शिकायत की जांच के लिए जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी को जांच अधिकारी तथा तकनीकी सहयोग के लिए सहायक अभियंता, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग को नामित किया गया था। जांच अधिकारी द्वारा 20 जनवरी को प्रस्तुत आख्या में उल्लेख किया गया है कि जांच के दौरान संबंधित अभिलेख उपलब्ध नहीं कराए गए, जिससे प्रथम दृष्टया अनियमितता परिलक्षित होती है। नोटिस में संतोष सिंह को निर्देशित किया गया है कि वे एक सप्ताह क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.