गोरखपुर, अप्रैल 27 -- गोरखपुर। दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग की ओर से संचालित शल्य चिकित्सा योजना के अंतर्गत श्रवण बाधित बच्चों के लिए 6 लाख रुपये का अनुदान दिया जाएगा। जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी कमलेश कुमार वर्मा ने बताया कि योजना के अंतर्गत शून्य से लेकर पांच साल तक के श्रवण बाधित बच्चों में काक्लियर इम्पलांट किया जाएगा। योजना का लाभ उन बच्चों को दिया जाएगा जिनके अभिभावकों की वार्षिक आय बीपीएल सीमा के दोगुना तक है। पात्र बच्चों का चयन इम्पैनल्ड अस्पतालों द्वारा जांच के बाद किया जाएगा। आवेदन के लिए अभिभावकों को विकास भवन स्थित जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी कार्यालय में संपर्क करना होगा। यह भी पढ़ें- हाथ पीले कराने वाली 423 बेटियों को मिलेगा 84.60 लाख रुपये इसके लिए दिव्यांग प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, आय प्रमाण पत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.