काक्रोच जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
मुजफ्फर नगर, जून 12 -- मुजफ्फरनगर नीट पेपर लीक मामले को लेकर काक्रोच जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं और युवकों ने कलक्ट्रेट स्थित जिलाधिकारी कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी अपने हाथों में पोस्टर और नारे लिखी तख्तियां लेकर पहुंचे थे। इस दौरान युवाओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग उठाई। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि पेपर लीक की घटनाओं से देश के लाखों होनहार छात्रों का भविष्य अंधकार में लटक गया है। संगठन पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा, जिसमें परीक्षा में हुई धांधली की उच्च स्तरीय जांच कराने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। यह भी पढ़ें- सीजेपी ने देशव्यापी आंदोलन की शुरुआत की यह भी पढ़ें- पेपर लीक के खिलाफ लखनऊ में कल छात्रों का प्रदर्शन, CJP के दीप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.