जहानाबाद, मार्च 11 -- ड्यूटी रोस्टर नहीं दिखाए जाने पर जताई नाराजगी, सिविल सर्जन ने अनुपस्थित कर्मियों पर कार्रवाई का दिया निर्देश काको, निज संवाददाता। काको स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) का बुधवार को सिविल सर्जन डॉ. हरिशचंद्र चौधरी ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य केंद्र में कई अनियमितताएं सामने आईं। जांच के क्रम में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी अपने कार्यस्थल से अनुपस्थित पाए गए, जबकि ड्यूटी रोस्टर के अनुसार कुछ अन्य चिकित्सक भी ड्यूटी पर मौजूद नहीं थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार की संध्या लगभग 3:40 बजे सिविल सर्जन अचानक सीएचसी काको पहुंचे और वहां स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति का जायजा लिया। उस समय अस्पताल में डॉ. विश्वजीत मरीजों को चिकित्सा सेवाएं देते हुए पाए गए, जबकि रोस्टर ड्यूटी के अनुसार डॉ. मनोज कुमार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.