धनबाद, जनवरी 23 -- कतरास, प्रतिनिधि। कतरास थाना क्षेत्र के काको मोड़ स्थित झरना होटल में गुरुवार को होटल संचालक अंबुज मंडल पर जानलेवा हमला किया गया। पीड़ित के अनुसार पचगढ़ी बाजार निवासी धर्मेंद्र व बेहराकुदर निवासी शुभम 12 से 15 युवकों ने लाठी-डंडे व अवैध हथियार के साथ होटल पर धावा बोल दिया। अंबुज ने पुलिस को लिखित शिकायत में बताया कि बुधवार की शाम धर्मेंद्र व शुभम होटल में खाना खाने के बाद पैसे देने से इनकार कर दिया। पैसे मांगने पर गाली-ग्लौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। शिकायत के अनुसार अगले दिन गुरुवार की सुबह दोनों युवक अपने साथ 15-20 अज्ञात व्यक्तियों को लेकर होटल पहुंचे। सभी लोग लाठी-डंडा एवं अवैध हथियार (बंदूक) से लैस थे। जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया। बेरहमी से मारपीट की गई। इससे उन्हें गंभीर चोटें आयी। आरोपियों ने गले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.