काको में शराब के खिलाफ छापेमारी, 20 लीटर महुआ शराब बरामद
जहानाबाद, जून 24 -- महादलित टोला में कार्रवाई, 835 लीटर जावा महुआ विनष्ट काको, निज संवाददाता। जिले में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बुधवार को काको थाना पुलिस और एएलटीएफ की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए 20 लीटर देशी महुआ शराब बरामद की। वहीं शराब बनाने के लिए तैयार किए गए 835 लीटर जावा महुआ को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। पुलिस के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर काको स्थित महादलित टोला (मुसहर टोली) में छापेमारी की गई। तलाशी के दौरान देशी महुआ शराब बरामद हुई, जबकि बड़ी मात्रा में जावा महुआ भी पाया गया। पुलिस टीम ने शराबबंदी कानून के तहत कार्रवाई करते हुए जावा महुआ को विनष्ट कर दिया। बताया जाता है कि पुलिस के पहुंचने की भनक लगते ही इस धंधे से जुड़े लोग मौके से फरार हो गए। उनकी पहचान के लिए छानबीन ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.