जहानाबाद, मार्च 19 -- काको, निज संवाददाता। एसपी अपराजित लोहान के निर्देश पर अपराधियों, वारंटियों तथा शराबियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत काको, पाली एवं भेलावर थाना पुलिस ने अलग-अलग गांवों में छापेमारी कर सात लोगों को गिरफ्तार किया है। सभी गिरफ्तार आरोपितों के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायिक प्रक्रिया में भेज दिया गया है। काको थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि नोन्ही गांव में छापेमारी कर गुड्डू कुमार तथा अलगाना गांव से दीपक मांझी को गिरफ्तार किया गया। इन दोनों के विरुद्ध न्यायालय से नॉन-बेलेबल वारंट निर्गत था। वहीं गश्ती के दौरान कुंदन कुमार को शराब के नशे में धुत हालत में पकड़ा गया। इधर पाली थानाध्यक्ष शिशुपाल कुमार ने बताया कि गोलकपुर गांव में छापेमारी कर बाढू यादव को गिरफ्तार किया गया, जिसके विरुद्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.