जहानाबाद, मार्च 27 -- जुलूस में शामिल उन्नत नस्ल के घोड़े रहा विशेष आकर्षण का केंद्र शोभायात्रा प्रारंभ होते ही एहतियातन विद्युत आपूर्ति की गयी बंद काको, निज संवाददाता। रामनवमी का पावन पर्व शुक्रवार को काको में पूरे उत्साह, आस्था और भक्ति भाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर नगर में निकाली गई भव्य शोभायात्रा में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं की भागीदारी ने आयोजन को ऐतिहासिक स्वरूप प्रदान कर दिया। पूरे काको बाजार क्षेत्र में धार्मिक उल्लास का वातावरण छाया रहा और चारों ओर "जय श्री राम" के गगनभेदी उद्घोष गूंजते रहे। रामनवमी के मौके पर काको बाजार पूरी तरह भगवामय नजर आया। श्रद्धालुओं ने अपार उत्साह और श्रद्धा के साथ इस पर्व को मनाया। जगह-जगह बनाए गए स्वागत द्वार, आकर्षक धार्मिक झांकियां और भक्ति गीतों की मधुर धुनों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.