जहानाबाद, मार्च 30 -- काको, निज संवाददाता। पाली थाना क्षेत्र के गोलकपुर गांव में रविवार की शाम युवक को गोली मारकर जख्मी कर दिए जाने के मामले में घायल के बयान पर नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। थानाध्यक्ष शिशुपाल कुमार ने बताया कि गोलकपुर निवासी अशोक कुमार रविवार की शाम अपने एक साथी के साथ बाइक से जहानाबाद से घर लौट रहे थे। इसी दौरान गांव के समीप कुछ लोगों ने उन्हें रोक लिया और गाली-गलौज शुरू कर दी। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और आरोपियों ने अशोक कुमार पर गोली चला दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। इधर, जख्मी अशोक कुमार के बयान पर गांव के ही बाढ़ूं यादव को नामजद आरोपी बनाया गया है। थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.