जहानाबाद, जनवरी 3 -- काको, निज संवाददाता। प्रखंड कार्यालय काको के सभागार में शनिवार को भूमि से जुड़े विवादों के त्वरित निपटारे को लेकर जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार की अध्यक्षता अंचलाधिकारी नौशाद आलम ने की। इस दौरान पाली और भेलाबर थाना क्षेत्र से आए एक-एक नए भूमि विवाद मामले की सुनवाई करते हुए दोनों का ऑनस्पॉट समाधान कराया गया। वहीं, काको थाना क्षेत्र से आए एक अन्य नए मामले में दोनों पक्षों से संबंधित कागजात प्रस्तुत करने का निर्देश देते हुए अगली तिथि पर सुनवाई करने का निर्णय लिया गया। सीओ नौशाद आलम ने कहा कि जनता दरबार का उद्देश्य भूमि विवादों का निष्पक्ष और समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना है, ताकि छोटे विवाद आगे चलकर बड़े टकराव का रूप न लें। उन्होंने फरियादियों से अपील की कि वे आवश्यक दस्तावेजों के साथ समय पर उपस्थित हों, जिससे म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.