धनबाद, जून 2 -- राजगंज। लकी फिटनेस जिम काको की ओर से रविवार को धनबाद क्लासिक चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि विधायक शत्रुघ्न महतो ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। प्रतियोगिता का उद्घाटन स्थानीय मुखिया पुतुल रानी देवी, बिरबल मंडल एवं लकी फिटनेस जिम के संचालक दीपक मोदक ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। आयोजक एवं लकी फिटनेस जिम के संचालक दीपक मोदक ने बताया कि इस छोटे से क्षेत्र में इस तरह का आयोजन पहली बार हो रहा है, जिसमें दूर-दूर से खिलाड़ी पहुंचे हैं। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका आनंद घोष, मेघनाथ महतो, संजीत घोष, जीतू टांकी, रोशन गुप्ता और रोनी दत्त ने निभाई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...