काको में गैस रिफिलिंग की 45 दिनी बाध्यता पर प्रशासन गंभीर
जहानाबाद, अप्रैल 13 -- काको, निज संवाददाताÜ। नगर पंचायत काको में रसोई गैस रिफिलिंग को लेकर लागू 45 दिनों की बाध्यता समाप्त करने को लेकर प्रशासन हरकत में आ गया है। जिला पदाधिकारी ने संबंधित विभाग को आवश्यक निर्देश दिए हैं और समस्या के शीघ्र समाधान का भरोसा दिलाया है। विदित हो कि नगर पंचायत का दर्जा मिलने के बावजूद काको क्षेत्र में गैस आपूर्ति अब भी ग्रामीण मानकों के आधार पर की जा रही है। इसके चलते उपभोक्ताओं को रसोई गैस सिलेंडर की रिफिलिंग के लिए 45 दिनों तक इंतजार करना पड़ रहा है, जबकि शहरी क्षेत्रों में यह अवधि 25 दिन निर्धारित है। इस विसंगति से आम उपभोक्ता, विशेषकर निम्न और मध्यम वर्गीय परिवार, काफी प्रभावित हो रहे हैं। महंगाई के इस दौर में अतिरिक्त सिलेंडर रखना हर परिवार के लिए संभव नहीं है। ऐसे में समय से पहले गैस खत्म होने पर लोगों क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.