जहानाबाद, फरवरी 8 -- बुलेट और कार की जोरदार टक्कर, दो युवक घायल, एक की हालत गंभीर काको ,निज संवाददाता। स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत बिहारशरीफ जहानाबाद एनएच-33 पर रविवार को पाली मोड़ के पास बुलेट बाइक और कार के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। इस भीषण सड़क हादसे में बुलेट सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की तत्परता से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र काको पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी स्थिति को देखते हुए दोनों को बेहतर इलाज के लिए जहानाबाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया। सदर अस्पताल में उपचार के दौरान एक घायल की हालत गंभीर पाए जाने पर डॉक्टरों ने चंदौरा निवासी रामायण कुमार को पटना स्थित पीएमसीएच रेफर कर दिया। वहीं दूसरे घायल की पहचान विकास कुमार, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.