जहानाबाद, दिसम्बर 1 -- जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। उत्पाद विभाग की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सोमवार को काको बाजार के समीप एक मकान में छापेमारी कर बड़े पैमाने पर अंग्रेजी शराब जब्त किया। उत्पाद अधीक्षक दिलीप कुमार पाठक के निर्देश पर उत्पाद निरीक्षक मुकेश कुमार के नेतृत्व में यह छापेमारी की गई। जिसमें विभिन्न ब्रांडों के 500 से अधिक बोतलों में पैक 319 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त की गई। छापेमारी के पूर्व शराब के धंधेबाज में भागने में सफल रहे। उत्पाद अधीक्षक ने इसकी पुष्टि की है। खबर के अनुसार आवकारी विभाग की पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि काको बाजार में बड़े पैमाने पर एक ष्घर में अंग्रेजी शराब का भंडारण किया गया है और वहां से उसकी आपूर्ति की जाती है। त्वरित कार्रवाई करते हुए एक छापेमारी टीम का गठन किया गया। जिसमें एक छोटे से कमरे में उक्त मात्...