जहानाबाद, मार्च 5 -- पूजा-अर्चना के बाद लोगों ने क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की काको, निज संवाददाता। काको प्रखंड क्षेत्र में मंगलवार की रात होलिका दहन का पर्व श्रद्धा, उत्साह और शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हो गया। निर्धारित समय पर प्रखंड के विभिन्न गांवों और मोहल्लों में परंपरागत रीति-रिवाजों के साथ होलिका दहन किया गया। इस अवसर पर लोगों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की होलिका दहन के बाद परंपरा के अनुसार लोगों ने लुकवारी भांजी और एक-दूसरे को पर्व की बधाई दी। बच्चों और युवाओं में पर्व को लेकर विशेष उत्साह देखा गया। ग्रामीण इलाकों में देर रात तक लोग एकत्र होकर होलिका दहन के चारों ओर बैठकर पारंपरिक गीतों और बातचीत के बीच पर्व की खुशियां साझा करते रहे। पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.