काको थाने की पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार
जहानाबाद, जून 1 -- जहानाबाद, निज संवाददाता। एसपी अपराजित लोहान के निर्देश पर अपराधियों तथा वारंटियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में काको थाने की पुलिस ने अलग-अलग गांव में छापेमारी कर अलग-अलग मामले के आरोपी चार लोगों को गिरफ्तार किया है। मामले में थाना प्रभारी राहुल कुमार ने बताया कि अलगाना गांव में छापेमारी कर वारंटी महिला अभियुक्त मोनी देवी तथा नदियामा गांव से शिवबचन मांझी को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही गस्ती के क्रम में सुखदेव बीघा निवासी चंदन कुमार तथा कोठिया गांव निवासी अखिलेश कुमार को शराब के नशे में हंगामा करते पकड़ा गया है। यह भी पढ़ें- काको थाने की पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.