हरदोई, अप्रैल 11 -- हरदोई। उत्तर रेलवे के नए रेल महाप्रबंधक राजेश कुमार पांडे का काकोरी से बरेली तक विंडो ट्रॉली निरीक्षण सोमवार को प्रस्तावित है। इस कार्यक्रम को लेकर हरदोई रेलवे स्टेशन पर एक बार फिर गतिविधियां तेज हो गई हैं। स्टेशन परिसर में साफ-सफाई, रंगाई-पुताई और अन्य व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने का काम तेजी से कराया जा रहा है। रेलवे अधिकारी और कर्मचारी पूरी तैयारी में जुटे हुए हैं ताकि निरीक्षण के दौरान किसी प्रकार की कमी न रह जाए। रेल महाप्रबंधक स्पेशल ट्रेन के जरिए इस रूट का निरीक्षण करेंगे। इस दौरान वे मुरादाबाद-लखनऊ रेल खंड पर सुरक्षा, ट्रैक की स्थिति, सिग्नलिंग व्यवस्था और अन्य जरूरी व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे। यात्रियों का मानना है कि यदि निरीक्षण के दौरान व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश दिए जाते हैं, तो हरदोई से गुजरने वाली ट्रे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.