शाहजहांपुर, दिसम्बर 19 -- शाहजहांपुर, संवाददाता। काकोरी ट्रेन ऐक्शन के महानायकों पंडित रामप्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्ला खान और ठाकुर रोशन सिंह के बलिदान दिवस की पूर्व संध्या पर शहर में भावपूर्ण श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। रचनात्मक संस्था संकल्प के तत्वावधान में खिरनीबाग स्थित बिस्मिल उद्यान में दीपांजलि कार्यक्रम के माध्यम से अमर शहीदों को नमन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ नगर आयुक्त डॉ बिपिन कुमार मिश्र और नगर मजिस्ट्रेट प्रवेन्द्र कुमार ने शहीदों के चित्रों के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद उपस्थित जनों ने मोमबत्तियां जलाकर शहीदों के बलिदान को याद किया और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। कवि डॉ इन्दु अजनबी के संचालन में हुए कार्यक्रम में भाजपा महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता, डॉ अवनीश मिश्रा, डॉ सत्यप्रकाश मिश्रा, ज्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.