काकोरी में हिरण के बच्चे को कुत्तों ने नोंचा, हालत गंभीर
लखनऊ, मार्च 16 -- काकोरी थाना के घुरघुरी तालाब चौकी के पास एक ढाबा के पीछे एक बाग में सोमवार दोपहर को हिरण का बच्चा गंभीर हालत में पाया गया है। ग्रामीणों की नजर जब हिरण पर पड़ी उस वक्त कुछ कुत्ते उसे काटने का प्रयास कर रहे थे। स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में हिरण के बच्चे को सुरक्षित स्थान पर लाकर वन विभाग को सूचना दी। मौके पर पहुंचे डिप्टी रेंजर राजीव गौतम ने बताया कि हिरण की एक प्रजाति पाड़ा को कुत्तों ने नोंचकर घायल कर दिया था, जिसे रेसक्यू करते हुए प्राथमिक इलाज के बाद रेंज ऑफिस में रखा गया है। कुछ ग्रामीण उसे हिरण का बच्चा बता रहे थे तो कुछ लोग इसे बारहसिंगा का बच्चा बता रहे है। वन विभाग के आने के बाद हिरण के प्रजाति के तौर पर पाड़ा होने की बात सामने आई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.