लखनऊ, जून 15 -- लखनऊ, हिन्दुस्तान टीम। काकोरी के एफसीआई उपकेंद्र के अंतर्गत आने वाले रेवरी गांव में रविवार रात चोरों ने हाईटेंशन लाइन के तीन खंभों के तार पार कर दिए। इससे रेवरी, गलवारा और आदमपुर इंदवारा समेत कई गांवों में 30 घंटे से अधिक समय तक बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप रही। सोमवार सुबह जब ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने इसकी शिकायत की, लेकिन जेई ने अनसुना कर दिया।

ग्रामीणों का आक्रोश रेवरी गांव के प्रधान प्रतिनिधि अरुण यादव ने बताया कि रविवार शाम चार बजे से ही आगरा एक्सप्रेस-वे टोल प्लाजा, रेवरी और आदमपुर इंदवारा में बत्ती गुल थी। देर रात टोल प्लाजा की आपूर्ति तो बहाल हो गई, लेकिन गांवों में अंधेरा रहा। पेट्रोलिंग के दौरान पता चला कि तीन पोल के तार चोरी हो चुके हैं। सोमवार को जब उन्होंने जेई जहांगीर आलम से शिकायत की, तो जेई भड़क गए। आरोप...