लखनऊ, अप्रैल 10 -- काकोरी,संवाददाता। काकोरी के मदारपुर पुरैना मार्ग के किनारे हत्या कर फेंकी गई महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी।गुरुवार की सुबह मदारपुर से पुरैना मार्ग पर सड़क के किनारे एक अज्ञात महिला का शव मिला था। महिला की नुकीले और धारदार हथियार से हत्या कर शव को यहां फेंका गया था। इसके बाद आरोपी फरार हो गए। गुरुवार सुबह ग्रामीणों ने महिला का शव देखा तो पुलिस को घटना की जानकारी दी। वहीं पुलिस ने देर रात निकलने वाले वाहनों की सीसीटीवी फुटेज से तलाश शुरू की। अंदेशा है कि किसी चार पहिया वाहन से शव को कथरी में लपेटकर काकोरी में फेंका गया है। पुलिस की तीन टीमें महिला की पहचान संग खुलासे के लिए लगी है। माल थाना क्षेत्र की महिला होने की जानकारी पर पुलिस की एक टीम माल थाना क्षेत्र भी गई, लेकिन महिला की पहचान नहीं हो सकी। इंस्पेक्टर सतीश चंद्र राठ...