लखनऊ, अप्रैल 28 -- लखनऊ, संवाददाता।काकोरी के बसंतखेड़ा में 15 साल की किशोरी का बाल विवाह रुकवाया गया है। जिला बाल संरक्षण अधिकारी, निजी संस्था समेत अन्य लोगों के हस्तक्षेप पर किशोरी के परिवारीजनों ने माफी मांगी। कहा कि वह विवाह की निर्धारित आयु सीमा के अनुसार ही बेटी का विवाह करवाएंगे।इनिशिएटिव फाउंडेशन इंडिया के निदेशक अमित मिश्रा ने बताया कि उनको 23 अप्रैल को सूचना मिली कि काकोरी बसंतखेड़ा के दसदोई गांव के संतोष और ललिता की बेटी का विवाह 29 अप्रैल को होना है। बेटी की उम्र आधार कार्ड के अनुसार महज 15 साल ही हो रही है, जबकि लड़के की उम्र भी काफी अधिक थी। यह भी पढ़ें- बाल विवाह पर लगा ब्रेक, एक नाबालिग की शादी रुकवाई ऐसे में संस्था की ओर से जिला बाल संरक्षण अधिकारी, जिला प्रशासन समेत दूसरे संबंधित विभागों के अधिकारियों को सूचना दी गई। सूचन...