काकोरी में मृतक के परिजनों को दी आर्थिक सहायता
लखनऊ, जुलाई 14 -- काकोरी, संवाददाता। काकोरी के दोना निवासी दिलीप रावत हत्याकांड के बाद मंगलवार दोपहर लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रतिनिधि मंडल ने मृतक के घर पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की। पार्टी के सांसद व उप्र. प्रभारी अरुण भारती ने बताया कि दिलीप की बेरहमी से हत्या कर शव फेंक दिया गया था। पार्टी पीड़ित परिजन के साथ खड़ी है। उन्होंने मृतक की पत्नी को आर्थिक सहायता के तौर पर एक लाख रुपए का चेक देते हुए परिजनों को हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया। यहां पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता धीरेंद्र कुमार मुन्ना, मीडिया प्रभारी राजेश रावत आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.