लखनऊ, अप्रैल 9 -- काकोरी, संवाददाता। काकोरी के घुरघुरी तालाब चौकी क्षेत्र के मदारपुर पुरैना मार्ग पर गुरुवार सुबह एक अज्ञात महिला का खून से लथपथ शव सड़क के किनारे प्लाटिंग साइट में पड़ा मिला। लावारिश हालत में शव पड़ा देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। महिला के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान कराने का प्रयास किया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इंस्पेक्टर सतीश चंद्र राठौर ने बताया कि गुरुवार सुबह ग्रामीणों ने मदारपुर से पुरैना मार्ग पर सड़क के किनारे लावारिश हालत में महिला का खून से लथपथ शव पड़ा देख सूचना दी। शव चादर से ढका हुआ था। सिर से खून निकल रहा था एवं हाँथ पैर में चोट के निशान थे। कपड़े भी अस्त व्यस्त थे। रात में हुई बारिश के कारण शव पानी से भीगा हुआ था। ग्रामीणों से महिला की पहचान कराए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.