लखनऊ, फरवरी 15 -- दुबग्गा स्थित हरदोई मार्ग पर नौबस्ता रेलवे ओवरब्रिज पर रविवार को ट्रक खराब हो जाने से तीन किमी लंबा जाम लग गया। इससे सैकड़ों वाहनों की लंबी कतारें लग गई। इससे आउटर रिंग रोड़ से उतरकर हरदोई जाने वाली लेन भी जाम रही। आउटर रिंग रोड पर भी जाम लग गया। दो घंटे बाद जाम की सूचना पर पहुंची पुलिस ने रास्ता खुलवाया। इस दौरान दो घंटे तक राहगीर सहित सैकड़ों वाहन जाम में फंसे रहे। दुबग्गा के बाजनगर आउटर रिंग रोड़ से काकोरी जाने वाले मार्ग पर ओवरब्रिज पर 300 मीटर का पुनर्निर्माण हो रहा है, जिससे बाजनगर से काकोरी तक एक लेन में ही यातायात चलता रहा है। देखते ही देखते गाड़ियों की लंबी कतारें लगने लगी। अंधे की चौकी से काकोरी तक लगभग तीन किमी लंबा जाम लग गया। वहीं आउटर रिंग रोड़ से नीचे उतरकर हरदोई जाने वाले वाहन भी अंडरपास में जाम में फंस गए इसस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.