लखनऊ, मार्च 22 -- काकोरी, संवाददाता। काकोरी के खुर्रमपुर उपकेंद्र के अंतर्गत सकरा गांव में शनिवार रात अज्ञात चोरों ने छह बिजली के खंभों से केबल काटकर चोरी कर लिए। इससे गांव के बाहरी हिस्से और निजी नलकूपों की बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित हो गई। रात भर बिजली गुल रहने पर ग्रामीणों ने सुबह इसकी सूचना विभाग को दी। एसडीओ संदीप वर्मा के अनुसार, चोरी की वजह से क्षेत्र में विद्युत संकट पैदा हो गया है। अवर अभियंता ऋषि गोस्वामी ने इस मामले में अज्ञात चोरों के खिलाफ काकोरी थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।रहीमाबाद में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मजदूर झुलसारहीमाबाद, संवाददाता।रहीमाबाद के तेरवा गांव में घर की छत पर काम कर रहा मजदूर अंशू (28) हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर झुलस गया। उसे गंभीर हालत में मलिहाबाद सीएचसी से ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.