काकोरी में छत के रास्ते घर में घुसे चोर
लखनऊ, मई 26 -- काकोरी मंगलवार भोर चोरों ने किसान के घर से 50 हजार की नगदी समेत लाखों रुपये के जेवर पार कर दिए। घटना के वक्त किसान दुबग्गा मंडी में सब्जी बेचने गया था। घर पर बेटी थी। पीड़ित ने चोरी की जानकारी पुलिस को दी। बहरू निवासी लवकुश मौर्य ने बताया कि वह मंगलवार भोर चोर छत के रास्ते घर में घुसे और कमरे में रखे बक्से उठा ले गए। चोरों ने छत पर बक्से के ताले तोड़कर उसमें रखी 50 हजार नगदी और तीन लाख के सोने-चांदी के जेवर पार कर ले गए। जब बेटी की आंख खुली तो उसने कमरे से बक्से गायब देखे। यह भी पढ़ें- छत पर सोता रहा परिवार, नीचे घर से पांच लाख के जेवर चोरी वह छत पर गई तो वहां बक्से पड़े थे। इंस्पेक्टर सतीश चंद्र राठौर ने बताया कि किसान से तहरीर लेकर जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.