जौनपुर, जनवरी 29 -- गौराबादशाहपुर, हिन्दुस्तान संवाद। बारी गांव में चल रहे क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला बुधवार को मुर्की बनाम काकोरी देवाकलपुर के बीच हुआ। टॉस जीतकर मुर्की की टीम ने पहले फिल्डिंग करने का निर्णय लिया। बैटिंग करने उतरी काकोरी देवाकलपुर की टीम ने निर्धारित 12 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 156 रनों का लक्ष्य मुर्की को दिया। लक्ष्य का पीछा करते मुर्की की टीम 108 रन पर आलआउट हो गयी। काकोरी देवाकलपुर के प्रमोद यादव को मैन आफ द मैच दिया गया। जिसने 54 रन की शानदार पारी खेली। रेफरी जुबैद और कमेंटेटर बृजेश यादव रहे। इस मौके पर प्रधान सूबेदार यादव, सत्यानंद चौबे, अजय कुमार शर्मा, लालबहादुर यादव, अच्छेलाल मौर्य, प्रेमचन्द्र यादव अन्य मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...