काकोरी ट्रेन एक्शन के सौ वर्ष पर आज राष्ट्रीय संगोष्ठी
शाहजहांपुर, अगस्त 9 -- शाहजहांपुर। काकोरी ट्रेन एक्शन के 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में शाहजहांपुर के समस्त थिएटर ग्रुपों की ओर से 'हिंदी रंगमंच और काकोरी की ऐतिहासिकता' विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। संगोष्ठी आज शाम चार बजे शहीद अशफाक उल्ला खां बाजार कक्ष छोटी रेलवे स्टेशन शाहजहांपुर में होगी। अध्यक्षता शहीद अशफाक उल्ला खां के प्रपौत्र अशफाक उल्लाह खान करेंगे। वरिष्ठ रंगकर्मी एवं निर्देशक रुन जनाब शमीम आजाद, वरिष्ठ रंगकर्मी व नाट्य निर्देशक आलोक सक्सेना, समाजसेवी एवं अध्यापक महेश प्रजापति तथा जीएफ कॉलेज के प्रोफेसर सैयद नुमान वक्ता के रूप में विचार रखेंगे। संगोष्ठी के मुख्य वक्ता क्रांतिकारी साहित्य के वरिष्ठ लेखक एवं साहित्यकार सुधीर विद्यार्थी होंगे। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: क्रांतिकारियों को अर्पित की श्रद्धां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.