काकोरी के 15 गांवों में छह घंटे बिजली ठप
लखनऊ, मई 5 -- काकोरी में मंगलवार को बिजली संकट ने ग्रामीणों और दुकानदारों के पसीने छुड़ा दिए। 33 केवी और 11 केवी लाइनों में आए तकनीकी फॉल्ट के कारण क्षेत्र के 15 गांवों की बिजली करीब छह घंटे तक गुल रही, जिससे जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया। बिजली संकट की शुरुआत सुबह 08 बजे हुई, जब सबसे पहले 33 केवी लाइन में खराबी आई। कर्मचारी ने एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद इसे दुरुस्त किया, लेकिन तभी 11 केवी लाइन में भी फॉल्ट आ गया। इससे रसूलपुर, बुधड़िया, शाहपुर, दसदोई, दुर्गागंज, टिकैतगंज, मंडौली, नया खेड़ा, सरैयां, बसरैला, जमलापुर, बहरू, अल्लूपुर और खालिदपुर सहित कई इलाके प्रभावित रहे। कर्मचारियों को फाल्ट ठीक करने से 06 घंटे का समय लग गया। दोपहर 02 बजे के बाद ही आपूर्ति बहाल हो सकी。 यह भी पढ़ें- आंधी-पानी से 18 घंटे बाधित रही बिजली आपूर्तिउमस और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.