काकोरी कांड के महानायक मुकुंदी लाल गुप्ता को किया नमन
औरैया, अगस्त 10 -- औरैया, संवाददाता। काकोरी कांड की वर्षगांठ पर रविवार को शहर के शहीद पार्क में क्रांतिकारी भारतवीर मुकुंदी लाल गुप्ता को श्रद्धापूर्वक याद किया गया। समाजसेवी संगठन एक विचित्र पहल सेवा समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों ने उनकी प्रतिमा की साफ-सफाई कर माल्यार्पण किया। इस दौरान भारत माता की जय और वंदे मातरम के जयघोष गूंजे। इस मौके पर आयोजित गोष्ठी में काकोरी कांड के क्रांतिकारियों के संघर्ष और बलिदान पर चर्चा हुई। समिति के अध्यक्ष राजीव पोरवाल रानू ने कहा कि नौ अगस्त 1925 को क्रांतिकारियों ने ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ साहस का परिचय दिया था। काकोरी कांड ने स्वतंत्रता आंदोलन को नई ऊर्जा दी और अंग्रेजी शासन के खिलाफ संघर्ष को मजबूती प्रदान की। यह भी पढ़ें- काकोरी रेलवे स्टेशन पर आयोजित हुआ 'जरा याद करो कुर्बानी' कार्यक्रम, 101वीं व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.