लखनऊ, मार्च 28 -- लखनऊ, संवाददाता। काकोरी स्थित अमौसी आउटर रिंग रोड पर शनिवार सुबह तेज रफ्तार ट्रक की बाइक सवार तीन युवक घायल हो गए। पुलिस के अनुसार चकौली गांव निवासी अरुण, भाई रोहन लोधी और गांव के रहने वाले विशाल लोधी के साथ बाइक से सिटी मॉल खटोला ड्यूटी के लिए जा रहे थे। चकौली से अमौसी आउटर रिंग रोड पर उनकी बाइक की ट्रक ने टक्कर हो गई। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों को एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया और खबर परिजनों को दी। इंस्पेक्टर काकोरी सतीश चंद्र राठौर का कहना है कि अभी तहरीर नहीं मिली है, तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...