कानपुर, अप्रैल 29 -- केडीए ने काकादेव जैसे पॉश इलाके में प्रवर्तन की बड़ी कार्रवाई की। यहां अवैध रूप से बनाए गए 17 कमरों के हॉस्टल और मार्केट पर केडीए का बुलडोजर तीन घंटे तक गरजा। पूरे निर्माण को जमींदोज कर दिया गया। भारी पुलिस फोर्स की मौजूदगी में हुई इस कार्रवाई के दौरान सैकड़ों लोगों की भीड़ जुटी रही। काकादेव एन ब्लॉक के भूखंड संख्या 86 पर मां ब्व्याज हॉस्टल और चार दुकानों का मार्केट संचालित हो रहा था। 350 वर्ग मीटर में इसका निर्माण हरीश चंद्र द्वारा कराया गया था। इसके ध्वस्तीकरण का आदेश लगभग एक साल पहले जारी किया गया था। हालांकि इसके बाद निर्माण करने वाले शख्स ने केडीए में शमन कराने का आवेदन किया था और कहा था कि वह अवैध निर्माण खुद ढहा लेंगे। हालांकि ऐसा नहीं किया। न तो इसका शमन मानचित्र पास कराया और न ही अवैध निर्माण ढहाया। हर बार मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.