काकादेव, पांडु नगर और गीता नगर में चार तक पेयजल संकट
कानपुर, जून 1 -- कानपुर, मुख्य संवाददाता। राजा का पुरवा मलिन बस्ती में क्षतिग्रस्त पेजयल की पाइप लाइन की मरम्मत का काम मंगलवार से शुरू होगा। इस वजह से काकादेव नवीन नगर, गीता नगर और पांडु नगर आदि क्षेत्रों में दो से चार जून तक पेयजल का संकट रहेगा। बेनाझाबर वाटर ट्रीटमेंट प्लांट से जलापूर्ति बाधित रहेगी।जलकल जोन छह के अधिशासी अभियंता ने बताया कि जल निकासी के लिए पाइप लाइन डालने के दौरान बेनाझाबर वाटर ट्रीटमेंट प्लांट से काकादेव जोनल पंपिंग स्टेशन को भरने वाली 600 एमएम व्यास की पीएसी पेयजल पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई हबबै। इसकी मरम्मत का काम मंगलवार से शुरू किया जाएगा। इस दौरान टैंकरों के माध्यम से जलापूर्ति की जाएगी। स्थानीय लोगों को अगर कोई समस्या हो तो जलकल के अधिशासी अभियंता से सीयूजी मोबाइल नंबर 9235553836 पर संपर्क कर सकते हैं।
हिंदी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.