घाटशिला, मई 3 -- चाकुलिया। चाकुलिया नगर पंचायत के काकड़ीशोल के पास एक साबुन तेल से लोड एक टैंकर बुधवार को पलट गया। बताया जा रहा है कि टैंकर बैक करने के दौरान सड़क पर बने गड्ढे की वजह से असंतुलित हो गया और बिजली के खंभे से टकरा गया। गनीमत थी कि हादसे में चालक को चोट नहीं आई। सूचना पाकर पुलिस पहुंची। मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए टैंकर का शीशा तोड़कर चालक बाहर निकला और अपनी जान बचाई। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि इस क्षेत्र की सड़कें बेहद संकीर्ण हैं। जहां लगभग 20 फीट चौड़ी सड़क की आवश्यकता है,वहां महज 10 फीट सड़क बनी हुई है। काकड़ीशोल में कई छोटे-बड़े उद्योग संचालित हैं। इससे भारी वाहनों का लगातार आवागमन बना रहता है। संकरी सड़क के कारण आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.