हाथरस, अगस्त 6 -- हाथरस, संवाददाता। कोतवाली मुरसान क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने अपने काउंस्टेबल पति पर दहेज उत्पीड़न, घर से निकालने, मारपीट और सोशल मीडिया पर अश्लील फोटो प्रसारित करने की धमकी देने का आरोप लगाया है। इस मामले में एसपी के आदेश पर मुकदमा दर्ज हुआ है। मुरसान थाना पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। मुकदमा दर्ज कराते हुए पीड़िता ने कहा है कि उसकी शादी 18 अप्रैल 2025 को अलीगढ़ जिले के थाना टप्पल क्षेत्र एक गांव निवासी के साथ हुई थी। पीड़िता का पति वर्तमान में आरक्षी के पद पर जनपद शाहजहांपुर में तैनात है। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही उसका पति और उसके परिवार वाले अतिरिक्त दहेज की मांग करने लगे। यह भी पढ़ें- दहेज उत्पीड़न व घरेलू हिंसा में पति समेत चार पर मुकदमा मांग पूरी न होने पर पीड़िता को ससुराल पक्ष ने घर से बाहर नि...