पटना, अप्रैल 4 -- पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ ने छात्र नेताओं की गिरफ्तारी का कड़ा विरोध किया है। शुक्रवार की रात को पटना कॉलेज के काउंसलर एहसानुलाह रजा और छात्र अनुराग कुमार की गिरफ्तारी को छात्र संघ ने दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। छात्र संघ की उपाध्यक्ष सिफत फैज ने कहा कि छात्रों की आवाज को दबाने के लिए प्रशासन द्वारा दमनात्मक कार्रवाई किया जाना निंदनीय है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि गिरफ्तार सभी छात्र नेताओं को अविलंब रिहा किया जाए व उनपर दर्ज मुकदमों को वापस लिया जाए। छात्र एकजुट हैं और अपने अधिकारों की रक्षा के लिए हर स्तर पर संघर्ष करने के लिए तैयार हैं। सिफत फैज ने बताया कि पुलिस द्वारा गिरफ्तार करने के कारण दोनों छात्र सेमेस्टर परीक्षा में भी शामिल नहीं हो पाए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.