काउंसिलिंग सम्पन्न, कुल 1350 अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग
समस्तीपुर, मई 16 -- समस्तीपुर। जिले के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय के विभिन्न चतुर्थ वर्गीय पद पर नियोजन करने के लिए जिला मुख्यालय में प्लस टू तिरहुत एकेडमी काउंसिलिंग केंद्र पर पिछले 11 मई से अभ्यर्थियों की शुरू की गई काउंसिलिंग शनिवार को पूरा हो गया। प्रत्येक दिन 10 बजे से 5 बजे तक कुल 8 काउंटरों पर काउंसिलिंग की गई। शनिवार को सहायक रसोईया का 147, मुख्य रसोईया का 25, अनुसेवक का 44, नाइट गार्ड का 70 कुल 286 अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग की गई। इस तरह 11 मई से आज तक नाइट गार्ड का कुल 612, अनुसेवक का 317, मुख्य रसोईया का 135 तथा सहायक रसोईया का 286 यानि कुल 1350 अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग की गई। यह भी पढ़ें- काउंसलिंग 19 व 20 मई को यह भी पढ़ें- सक्षमता थ्री व फोर के बचे शिक्षकों की काउंसिलिंग होगी कल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.