काउंसिलिंग में शामिल नहीं होने वालों को 22 को मौका
आरा, जून 20 -- आरा। जिले के सभी कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में चतुर्थ वर्गीय कर्मियों के रिक्त पदों पर नियोजन के लिए 11 से 16 जून तक काउंसिलिंग की गयी थी। मुख्य रसोईया, सहायक रसोईया,आदेशपाल व रात्रि प्रहरी की काउंसलिंग में किसी कारणवश शामिल नहीं होने वाले सभी पदों के अभ्यर्थियों के लिए अंतिम मौका दिया गया है। वे 22 जून को आरा के केजी रोड स्थित राजकीय कन्या प्लस टू उच्च विद्यालय में काउंसलिंग में शामिल हो सकते हैं। यह मौका अंतिम रूप से दिया जा रहा है। इसके बाद कोई भी मौका नहीं दिया जाएगा। डीईओ मानवेंद्र कुमार राय की ओर से बताया गया कि एनआईसी की वेबसाइट व बिहार शिक्षा परियोजना के वेबसाइट पर काउंसिलिंग से संबंधित सूचना देखी जा सकती है। यह भी पढ़ें- कस्तूरबा आवासीय विद्यालय के अलग-अलग पदों के लिए काउंसलिंग
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.