हाथरस, जून 12 -- कई साल पूर्व शासन स्तर से बेसिक शिक्षा विभाग ने 12460 शिक्षक भर्ती आयोजित कराई गई। जिले के अभ्यर्थियों को वरीयता न देने पर मामला कोर्ट पहुंच गया। अब सचिव बेसिक शिक्षा परिषद व कोर्ट ने अभ्यर्थियों की काउंसलिंग कराए जाने के निर्देश दिए है। शुक्रवार को पात्र अभ्यर्थी डायट प्राचार्य व बीएसए से मिले। जिन्होंने काउंसलिंग कराए जाने की गुहार लगाई। 12460 शिक्षक भर्ती के संबंध में सचिव व कोर्ट ने काउंसलिंग कराए जाने के निर्देश जारी किए। बताते चले कि 2016 में काउंसलिंग के जरिए जिले के पदों पर भर्ती की गई। जनपद के अभ्यर्थियों को वरीयता न दिए जाने पर करीब 98 अभ्यर्थी कोर्ट चले गए। कोर्ट व सचिव ने अब काउंसलिंग कराए जाने के निर्देश दिए है। बीएसए के स्तर से काउंसलिंग नहीं कराई जा रही। शुक्रवार को जिले के अभ्यर्थी शुभम वाष्र्णेय, सचिन सिं...