काउंसलिंग से सुलझा दंपति का विवाद
श्रावस्ती, जुलाई 21 -- श्रावस्ती। मिशन शक्ति के तहत पुलिस परिवार परामर्श केंद्र में एक वैवाहिक विवाद का निस्तारण कराया गया। महिला थानाध्यक्ष प्रभारी उपनिरीक्षक पुष्पलता एवं महिला आरक्षी अर्चना रावत की मौजूदगी में दोनों पक्षों की काउंसलिंग की गई, जिसके बाद आपसी सहमति से सुलह-समझौता हो गया। पुलिस ने दोनों पक्षों से भविष्य में पारिवारिक सौहार्द बनाए रखने का आश्वासन लिया। पुष्पलता ने बताया कि परिवार परामर्श केंद्र आगे भी ऐसे मामलों में संवाद और काउंसलिंग के माध्यम से विवादों के समाधान का प्रयास जारी रखेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.