काउंसलिंग से पांच पारिवारिक विवादों का हुआ समाधान
श्रावस्ती, सितम्बर 20 -- श्रावस्ती,संवाददाता। मिशन शक्ति 5.0 के तहत पुलिस परिवार परामर्श केंद्र की बैठक में काउंसलिंग व आपसी संवाद के जरिए पांच पारिवारिक विवादों का समाधान कराया गया। बैठक में दोनों पक्षों की समस्याएं सुनकर आपसी सहमति से सुलह-समझौता कराया गया। परिवार परामर्श केंद्र के प्रभारी शिवशरण गौड़, महिला थाना के उप निरीक्षक साबिर अली, सदस्य मोहम्मद रिजवान व महिला आरक्षी नीतू कुशवाहा की मौजूदगी में मामलों की सुनवाई हुई। काउंसलिंग के दौरान दोनों पक्षों के बीच संवाद स्थापित कर मतभेद दूर करने का प्रयास किया गया। पुलिस के अनुसार सभी पांच मामलों में संबंधित पक्षों ने आपसी सहमति से विवाद समाप्त कर साथ रहने पर सहमति जताई। यह भी पढ़ें- काउंसलिंग से पांच पारिवारिक विवादों का हुआ समाधान पुलिस परिवार परामर्श केंद्र की इस पहल का उद्देश्य पारिवार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.