काउंसलिंग सेमिनार में बच्चों के समग्र विकास पर जोर
पीलीभीत, जुलाई 2 -- पूरनपुर। द वर्डेंट पब्लिक स्कूल में पैरेंट्स काउंसलिंग सेमिनार के प्रथम चरण का आयोजन किया गया। इसमें नर्सरी से कक्षा तीन तक के विद्यार्थियों के अभिभावकों को बच्चों के शैक्षणिक, बौद्धिक, भावनात्मक और नैतिक विकास से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर जानकारी दी गई। विद्यालय के चेयरमैन मोहम्मद अरशद हुसैन खान ने कहा कि बच्चों के व्यक्तित्व निर्माण में अभिभावकों की सक्रिय भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने कहा कि हर बच्चा अपनी अलग क्षमता और जिज्ञासा के साथ जन्म लेता है। प्रधानाचार्या देवेंद्र कौर ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण समय देने तथा मोबाइल और सोशल मीडिया के अत्यधिक उपयोग से बचाने की भी सलाह दी। सेमिनार में अंकित जायसवाल, अनीस खान, स्वतेश दीक्षित, शिवम वर्मा समेत अभिभावक आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.