पलामू, जनवरी 3 -- मेदिनीनगर। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की ओर से सहायक आचार्य पद के लिए अनुशंसित अभ्यर्थियों की काउंसलिंग शनिवार को मेदिनीनगर के मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय जिला स्कूल परिसर में आयोजित हुई। जिला शिक्षा अधीक्षक संदीप कुमार ने बताया कि कक्षा 1 से पांचवी और कक्षा 6 से आठवीं में कल 48 सहायक आचार्य की काउंसलिंग होनी थी। काउंसलिंग में 48 सहायक आचार्य में 44 सहायक का आचार्य उपस्थित हुए। चार सहायक आचार्य अनुपस्थित रहे। काउंसलिंग के लिए तीन टेबल बनाया गया था। प्रत्येक टेबल पर एक पदाधिकारी और दो कर्मचारी को लगाया गया था। काउंसलिंग शांतिपूर्ण संपन्न हुई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.