कानपुर, सितम्बर 1 -- कानपुर। आईटीआई में प्रवेश के लिए पहले चरण की काउंसलिंग धीमी चाल से चल रही है। छह दिन में 20 प्रतिशत सीटों पर भी प्रवेश नहीं हो सके हैं। जबकि, पहली काउंसलिंग में मनचाही सीटों पर प्रवेश का मौका होता है। फिलहाल, छात्रों का रुख बयां कर रहा है कि आईटीआई की पढ़ाई उन्हें नहीं रास आ रही है। जिले में छह राजकीय आईटीआई हैं। इनमें प्रवेश के लिए पहली काउंसलिंग 27 अगस्त से शुरू हुई है। हैरानी की बात यह रही कि शुरुआती पांच दिन महज गिनती भर छात्र काउंसलिंग के लिए पहुंचे। मंगलवार को छात्रों की संख्या बढ़ी, लेकिन प्रवेश रफ्तार नहीं पकड़ सका। आईटीआई के नोडल अधिकारी व प्रधानाचार्य हरीश कुमार मिश्रा ने बताया कि छात्रों की कम संख्या की वजह पॉलीटेक्निक में चल रही प्रवेश प्रक्रिया को बता रहे हैं। बताते हैं कि तमाम छात्रों ने आईटीआई के साथ पॉ...