काउंसलिंग के लिए आए छात्रों व अभिभावकों से मिले कुलपति
रांची, जुलाई 21 -- रांची, वरीय संवाददाता। डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ राजीव मनोहर ने विश्वविद्यालय में दूसरी काउंसलिंग के तहत लिए जा रहे नामांकन प्रक्रिया का निरीक्षण किया। इस क्रम में उन्होंने विश्वविद्यालय के पुराने और नए प्रशासनिक भवन में संचालित किए जा रहे विभिन्न पारंपरिक और व्यवसायिक पाठ्यक्रमों के विभागों में विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों से पूरी जानकारी प्राप्त की। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि दूसरी काउंसलिंग के तहत नामांकन लेने की तिथि 23 जुलाई तक निर्धारित है। दूसरी काउंसलिंग के समाप्त होने के अगले दिन 24 जुलाई को प्रथम काउंसलिंग की निर्धारित अवधि में नामांकन न ले पाने वाले विद्यार्थियों के लिए नामांकन का एक और अवसर होगा। बशर्ते विभाग में उस श्रेणी और अंकों के तहत रिक्त सीट हो।
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.