उन्नाव, अप्रैल 19 -- उन्नाव। वामा सारथी की जनपदीय अध्यक्षा नीतू सिंह की उपस्थिति में रिजर्व पुलिस लाइन और विभिन्न थानों में महिला हेल्प डेस्क के माध्यम से पारिवारिक विवादों का समाधान कराया गया। इस दौरान कुल 14 दंपतियों को काउंसलिंग के जरिए आपसी मतभेद दूर कर साथ रहने के लिए राजी किया गया। परिवार परामर्शदाताओं और महिला हेल्प डेस्क की टीम ने पति-पत्नी के बीच उत्पन्न विवादों को समझते हुए उन्हें सुलझाने का प्रयास किया। काउंसलिंग के बाद सभी जोड़ों ने बिना विवाद साथ रहने का वादा किया। इसमें परिवार परामर्श केंद्र से चार, बांगरमऊ और सोहरामऊ से दो-दो, जबकि कोतवाली सदर, आसीवन, पुरवा, हसनगंज, फतेहपुर चौरासी और सफीपुर से एक-एक जोड़े शामिल रहे। यह भी पढ़ें- - आपसी मतभेद से अलग रह रहे दंपतियों को कराया समझौता इस मौके पर डॉ. आशीष श्रीवास्तव, सबिहा उमर, स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.