अंबेडकर नगर, अप्रैल 29 -- अम्बेडकरनगर। पति पत्नी के बीच चल रहे विवाद को महरुआ पुलिस ने सुलझा दिया। दरअसल महरुआ थाने में पति पत्नी के बीच विवाद का एक प्रार्थना पत्र आया था। जिसमें वैवाहिक विवाद के चलते पति पत्नी में मनमुटाव हो गया था। दोनों को थाने बुलाया गया। इसके बाद कांस्टेबल सरफुद्दीन एवं महिला कांस्टेबल आशा यादव ने दोनों का काउंसलिंग किया। इसके बाद महिला ने इस शर्त पर समझौता किया कि उनके पति प्रत्येक माह उन्हें घरेलू खर्च के लिए निर्धारित राशि देंगे और विवाद नहीं करेंगे। दोनों पक्षों की सहमति के बाद पति पत्नी को घर भेज दिया गया। यह भी पढ़ें- काउंसलिंग के बाद साथ रहने को राजी हुए दंपति
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.