काउंसलिंग के दौरान युवक ने मचाया जहर खाने का शोर, पुलिस के उड़े होश
अमरोहा, अप्रैल 28 -- दंपति के बीच घरेलू विवाद का निपटारा कराने के लिए थाना नौगावां सादात परिसर स्थित मिशन शक्ति केंद्र में चल रही काउंसलिंग के दौरान पति ने सल्फास की गोली खाने का शोर मचा दिया। ये सुनते ही पुलिस कर्मियों के होश उड़ गए। आनन-फानन में उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सक द्वारा जहर का सेवन न किए जाने की पुष्टि की गई। मामले में पुलिस ने विवाहिता की तहरीर पर पति व अन्य ससुराल वालों के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। दरअसल, थाना क्षेत्र के गांव खालकपुर निवासी ने अपनी बेटी की शादी 19 अप्रैल 2024 को क्षेत्र के ही गांव मिर्जापुर निवासी विजयपाल सिंह के बेटे अर्जुन से की थी। शादी के बाद से ही दंपति में विवाद के हालात बने हुए थे। तलाक के लिए भी दोनों ने अदालत में सर्जी दे रखी थी। लेकिन, अदालत ने दोनों को अप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.