बोकारो, अगस्त 6 -- कथारा। केबी कॉलेज बेरमो में गुरुवार को मनोविज्ञान विभाग की ओर से प्राचार्य लक्ष्मी नारायण की अध्यक्षता में काउंसलिंग एंड लाइफ स्किल्स विषय पर कार्यशाला का आयोजन मनोविज्ञान विभाग में किया गया। प्राचार्य ने बताया कि मनोविज्ञान विषय कैरियर के लिए उपयोगी विषय है। प्रो इंचार्ज प्रो गोपाल प्रजापति ने कहा कि मानव मस्तिष्क को गहराई से समझने के लिए मनोविज्ञान में बनाइए कैरियर। विभागाध्यक्ष मनोविज्ञान विभाग डॉ प्रभाकर कुमार ने परामर्श एवं जीवन कौशल पर वक्तव्य रखा। प्रो पीपी कुशवाहा एवं रविंद्र कुमार दास ने कहा कि मनोविज्ञान विषय की समाज में बढ़ती मांग है। मनोविज्ञान विभाग के छात्र छात्राओं गुंजा पल्लवी शर्मा व मिलन कुमार गुप्ता ने भी बात रखी। मनोविज्ञान विभाग के सभी सेमेस्टर के छात्र छात्राएं अंजुम बानो, तरन्नुम मुनरी, अभिषेक आनं...